- दिल्ली समाचार: मानसून में नहीं रुकेंगे काम, निगम ने पार्षदों को दिया 25 लाख का फंड

दिल्ली समाचार: मानसून में नहीं रुकेंगे काम, निगम ने पार्षदों को दिया 25 लाख का फंड

दिल्ली नगर निगम ने मानसून में सफाई के लिए पार्षदों को 25 लाख रुपये का फंड जारी किया है। इस फंड से नालों की सफाई, स्लैब बिछाने और गड्ढे भरने जैसे काम किए जाएंगे। विपक्ष ने कम फंड जारी करने पर सवाल उठाए हैं, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे पहली किस्त बताया है। मनोनीत पार्षदों ने भी फंड आवंटित करने की मांग की है। 

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिल्ली नगर निगम ने मानसून के दौरान पार्षद फंड से क्षेत्र में नालों और सीवरों के रखरखाव और सफाई के मद्देनजर पार्षदों को फंड जारी किया है। नगर पार्षद मानसून के दौरान 25 लाख रुपये तक के काम करा सकेंगे। इसमें गाद निकालने और सफाई के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली से काम करवाना, खुले नालों पर स्लैब बिछवाना और गड्ढे भरने के लिए कोलतार आदि खरीदना शामिल है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646



इससे पार्षदों को मानसून के दौरान महत्वपूर्ण काम कराने में मदद मिलेगी। फंड आवंटित न होने से पार्षदों को अधिकारियों की ओर देखना पड़ रहा ऐसे में अब वे मानसून के दौरान जरूरी काम अपने फंड से करवा सकेंगे। अधिकारी इस फंड का इस्तेमाल क्षेत्र में तभी कर सकेंगे, जब क्षेत्रीय पार्षद अपनी सहमति देंगे। विपक्ष ने 25 लाख के फंड पर उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने क्षेत्रीय विकास निधि पर पार्षदों को सिर्फ 25 लाख रुपये का फंड जारी करने पर सवाल उठाए हैं। 

उन्होंने कहा कि निगम बजट में पार्षद निधि के लिए एक करोड़ रुपये का फंड स्वीकृत किया गया था, लेकिन 25 लाख से क्षेत्र के गड्ढे भी नहीं भरे जा सकेंगे। नारंग ने कहा कि अब दिल्ली में चार इंजन वाली भाजपा सरकार है, इसलिए फंड की कमी नहीं होनी चाहिए। वहीं, नारंग के आरोपों पर नेता सदन प्रवेश वाही ने कहा कि जब आप सत्ता में थी, तो उसे बताना चाहिए कि उसने कितना फंड जारी किया।


 हमने फंड जारी किया है, ताकि मानसून के दौरान समय पर काम हो सके। यह पहली किस्त है, उपलब्धता के आधार पर भविष्य में भी फंड आते रहेंगे। मनोनीत पार्षदों को भी फंड आवंटित किया जाना चाहिए

दिल्ली नगर निगम में मनोनीत पार्षद राजपाल राणा ने कहा कि मनोनीत पार्षदों को फंड आवंटित किया जाना चाहिए। ताकि वे जिस जोन और वार्ड का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहां काम करवा सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग भी अपने काम के लिए उनके पास आते हैं।

यह भी पढ़िए  - पंचायत 4: फुलेरा में कुछ ही घंटों में होगी पंचायत की बैठक, ओटीटी पर चौथा सीजन कब और कहां देखें?

ऐसे में मनोनीत पार्षद भी उसी तरह काम करते हैं, जैसा पार्षद करते हैं। इसलिए नगर निगम आयुक्त को मनोनीत पार्षदों के लिए क्षेत्रीय विकास निधि से फंड का प्रावधान करना चाहिए। गौरतलब है कि निगम में दस मनोनीत पार्षद हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag