- उपचुनाव परिणाम: गुजरात में भाजपा और आप ने एक-एक सीट जीती, कालीगंज में टीएमसी और केरल में कांग्रेस जीती

उपचुनाव परिणाम: गुजरात में भाजपा और आप ने एक-एक सीट जीती, कालीगंज में टीएमसी और केरल में कांग्रेस जीती

गुजरात, पंजाब, पश्चिम बंगाल और केरल में हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। गुजरात में एक सीट भाजपा और एक आम आदमी पार्टी के खाते में गई। वहीं, पंजाब में आप, पश्चिम बंगाल में टीएमसी और केरल में कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे घोषित हो गए हैं। 

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646


आम आदमी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी ने एक-एक सीट जीती है। गुजरात में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे। यहां एक सीट भाजपा और एक आम आदमी पार्टी के खाते में गई। पश्चिम बंगाल में टीएमसी, केरल में कांग्रेस और पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। 

उपचुनावों की घोषणा मई महीने में हुई थी और 19 जून को सभी पांच सीटों पर मतदान हुआ था। चुनाव आयोग ने गुजरात के कुछ मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था। इन जगहों पर 21 जून को मतदान हुआ था और 23 जून को वोटों की गिनती हुई थी। 


उपचुनाव के नतीजों से किसी राज्य की सत्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत के साथ ही केजरीवाल के राज्यसभा पहुंचने का रास्ता साफ हो गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक बने संजीव अरोड़ा की जगह अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।


उपचुनाव में कौन सी सीट जीती


विधानसभा सीट- जीतने वाले उम्मीदवार

कडी (गुजरात) -राजेंद्र चावड़ा (भाजपा)

विसावदर (गुजरात)- गोपाल इटालिया (आप)

लुधियाना पश्चिम (पंजाब)- संजीव अरोड़ा (आप)

कालीगंज (पश्चिम बंगाल)- अलीफा अहमद (टीएमसी)

नीलांबुर (केरल)- आर्यदान शौकत (कांग्रेस)

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag