Bhopal News: राजधानी भोपाल में एम्स के बाद हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टर भी गुरुवार रात 12 बजे के बाद हड़ताल पर चले गए। सभी सीनियर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में देशभर के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी भोपाल में एम्स के बाद गुरुवार रात 12 बजे से 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर (जूडा) ने काम बंद कर दिया। इससे पहले हमीदिया के जूनियर डॉक्टर हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। हमीदिया में हर रोज दो हजार से ज्यादा मरीजों की ओपीडी होती है। जूडा प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया कि यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय हड़ताल है। इसमें प्रदेश भर के करीब तीन हजार डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे।
हड़ताल से पहले जीएमसी प्रबंधन ने किए इंतजाम जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल की घोषणा होते ही गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) प्रबंधन ने सभी डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर, वार्डों में मेडिकल टीचर्स तैनात करने के निर्देश विभागाध्यक्षों को दिए हैं। आदेश में जरूरत पड़ने पर मेडिकल इंटर्न को भी तैनात करने को कहा गया है। साथ ही सभी विभागों के प्रोफेसरों से आदेश के क्रियान्वयन की रिपोर्ट भी मांगी गई है। हड़ताल को लेकर जीएमसी डीन को सौंपा पत्र जीएमसी के जूनियर डॉक्टरों ने कहा है कि सेंट्रल डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग की जा रही है।
यहाँ भी पढ़िए MP School News: तीन छात्रों ने 40 लाख रुपए से जिस स्कूल में पढ़ते थे, वहीं कंप्यूटर लैब के लिए भवन बनवाया
हड़ताल को लेकर जीएमसी डीन को पत्र दिया गया है। हमीदिया अस्पताल के 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर गुरुवार रात से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही दी जाएंगी। रूटीन और ओपीडी में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। एम्स में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी रही कोलकाता में हुई हृदय विदारक घटना के विरोध में एम्स भोपाल के रेजीडेंट डॉक्टरों ने गुरुवार को भी हड़ताल जारी रखी। एम्स के 600 से ज्यादा रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं।
दोस्तों आपके लिए एक जानकारी है अगर आप भी भारत के नागरिक हैं तो आपको हमारे Whatsapp Channel से जरूर जुड़ना चाहिए क्योंकि भारत की जितनी भी लेटेस्ट न्यूज़ , सरकारी नौकरी या कोई अन्य नौकरी या किसी भी प्रकार की सरकारी योजना है किसी भी प्रकार का अपडेट आपको Whatsapp Channel के माध्यम से आसान भाषा में दिया जाता है और वेबसाइट के माध्यम से भी दिया जाता है तो आप चाहें तो नीचे दिए गए लिंक के जरिए से जुड़ सकते हैं।
वे कोलकाता की महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल के कारण स्थिति पर कोई असर न पड़े, इसके लिए नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को एम्स के रेजिडेंट डॉक्टरों ने शोक सभा का आयोजन किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद सभी डॉक्टरों ने भोपाल मेडिकल कॉलेज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।