जेजू एयरलाइंस का विमान रविवार को बैंकॉक से मुआन आ रहा था। लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से भटक गया और बाउंड्री वॉल से टकरा गया। टकराते ही विमान में आग लग गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण यह हादसा हुआ।
दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। लैंडिंग के दौरान एक यात्री विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 179 हो गई है, जबकि विमान में कुल 181 यात्री सवार थे।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने योनहाप समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि विमान में 175 यात्री और छह फ्लाइट अटेंडेंट सवार थे। विमान थाईलैंड से लौट रहा था। शुरुआत में 23 लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़ती गई। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है।
दुर्घटना के कारणों की अभी जांच चल रही है, लेकिन माना जा रहा है कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण विमान ठीक से लैंड नहीं कर पाया और रनवे से फिसल गया। वहीं, स्थानीय मीडिया का कहना है कि पक्षी के टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई।
अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।
youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646
whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v
.jpg)

हाल के दिनों में यह दूसरी बड़ी विमान दुर्घटना है। इससे पहले 25 दिसंबर को कजाकिस्तान के अक्तौ के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 67 लोगों में से 38 की मौत हो गई थी।