- केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना: कल खजुराहो आएंगे पीएम मोदी, केन-बेतवा लिंक परियोजना का करेंगे शिलान्यास

राष्ट्रीय नदी जोड़ो योजना के तहत पहली परियोजना का भूमिपूजन होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को मध्य प्रदेश के खजुराहो आएंगे। पीएम मोदी यहां केन बेतवा लिंक परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 दिसंबर को खजुराहो में देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना केन-बेतवा का शिलान्यास करेंगे। 44,605 ​​करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के करीब 11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई सुविधा मिलेगी।

मप्र के 10 और उत्तर प्रदेश के चार जिलों में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ होगी। परियोजना पर आने वाले खर्च का 90 फीसदी हिस्सा केंद्र सरकार वहन करेगी। राज्य पर वित्तीय भार सिर्फ 10 फीसदी रहेगा।

यह भी पढ़िए- Merry Christmas 2024: क्रिसमस के लिए चर्च तैयार, देर रात पहुंचेंगे प्रभु यीशु

इस परियोजना से 103 मेगावाट जलविद्युत और 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा, जिसका पूरा लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा। बुंदेलखंड का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा तथा रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

परियोजना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

  •  इस बीच, प्रभावित जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को परियोजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गुन्नौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र के लिए यह एक महत्वाकांक्षी योजना है।
  • उन्होंने कहा, 'बुंदेलखंड की दो दशक पुरानी उम्मीद अब पूरी हो रही है। 18 वर्षों से लंबित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शुभारंभ न केवल क्षेत्र की प्यास बुझा रहा है, बल्कि जीवन बदलने में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर भी है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प से बुंदेलखंड के लोगों को जिस दिन का चार दशकों से बेसब्री से इंतजार था, वह आ गया है। साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सपना भी पूरा हुआ है।'
  • लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से कलश यात्राएं निकाली जा रही हैं और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिए जा रहे हैं। सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • सभी गांवों में दीवार लेखन के माध्यम से भी लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों और गीतों के माध्यम से भी लोगों को केन बेतवा लिंक परियोजना के बारे में जानकारी दी जा रही है।

खजुराहो पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

पीएम मोदी के आगमन को लेकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए छतरपुर पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था और डायवर्जन प्लान बनाया है, जिसका रूट चार्ट जारी किया जा रहा है। डायवर्जन प्लान के तहत छतरपुर, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों की पार्किंग महोत्सव ग्राउंड, लालगांव, प्रेम गिरी मंदिर, मंजू नगर रोड स्थित एएसआई ग्राउंड में होगी।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

youtube- https://www.youtube.com/@bejodratna646

whataapp-https://whatsapp.com/channel/0029VaAG4A190x2t7VvoGu3v

महोबा, राजनगर, चंदला, गौरिहार, लवकुशनगर से कार्यक्रम में आने वाले वाहनों को बलवंत सिंह महाविद्यालय कैंपस पार्किंग, एमपीटी पार्किंग विवेकानंद चौराहा, टूरिस्ट ग्राउंड, आदिवर्त पार्किंग में पार्क किया जाएगा; दमोह जिले से छतरपुर होकर आने वाली बसें गंज से राजनगर रोड होकर आएंगी तथा पन्ना से आने वाली बसें टोरिया टेक से डायवर्ट होकर आएंगी।

यह भी पढ़िए- इस गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं विनोद कांबली, इलाज के दौरान का पहला वीडियो आया सामने

कार्यक्रम में पन्ना, चन्द्रनगर की ओर से आने वाले समस्त वाहन टोरिया टेक से सूरजपुरा रनेह फाल, अचनार बायपास से पायल तिराहा होकर आयेंगे; विक्रमपुर से आने वाले वाहन गोकुल धाम होते हुए खजुराहो आएंगे; रनेहफॉल चंद्रनगर की ओर से आने वाले वाहन अचनार बायपास से पायल तिराहा तक आएंगे।

 

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al 向日葵 bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betsmove betsmove giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet padişahbet matbet Deneme Bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu grandpashabet jojobet jojobet jojobet jojobet grandpashabet jojobet jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler grandpashabet güncel giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş Marsbahis Marsbahis Marsbahis Giriş Jojobet Jojobet Jojobet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Casibom Casibom Giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Marsbahis Marsbahis Giriş Fixbet Fixbet Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Holiganbet Giriş holiganbet holiganbet giriş grandpashabet grandpashabet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler