- CG Weather Today: सरगुजा और रायपुर में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, मैनपाट में 2 डिग्री पहुंचा तापमान

छत्तीसगढ़ में ठंडी और शुष्क हवाओं का आना जारी है, जिसके चलते राज्य के उत्तरी हिस्से में कुछ पैच में शीतलहर चल रही है। इधर, राजधानी रायपुर और सरगुजा में दिसंबर में ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है। रविवार को रायपुर में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस और सरगुजा में 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा पिछले दो सालों से भी कम तापमान पर पहुंच गया है। रविवार को 12.1 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 15 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री और 2 दिसंबर को 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़िए- बदलाव: नर्मदा, रीवा और भोपाल एक्सप्रेस जल्द ही बिलासपुर की जगह उसलापुर से रवाना होंगी

 इसके अलावा सरगुजा में भी पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया है। यहां 2019 में 3.8 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। रविवार को पारा 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ इलाकों में शीतलहर चल रही है। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। सरगुजा संभाग के कई जिलों में पाला पड़ने की स्थिति बनी हुई है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

मैनपाट में बर्फ से ढकी जमीन

शीतलहर के असर से सरगुजा संभाग में तापमान लगातार गिर रहा है। रविवार को सरगुजा जिले के मैनपाट में सबसे कम दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। क्षेत्र में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम होने से जमकर पाला पड़ रहा है। खेत, खलिहान, घास के मैदान, पेड़-पौधों पर पाले की सफेद परत बिछ गई। बलरामपुर जिले के सामरी पाट में पारा दो डिग्री पहुंचने से यहां भी ओस की बूंदें जम गईं।

तीन दिन बाद बदलेगा मौसम

अगले तीन दिनों में उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों के न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री की क्रमिक वृद्धि हो सकती है। 17 दिसंबर से प्रदेश में बादल छाने और 18 दिसंबर से दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 02.4 डिग्री बलरामपुर में दर्ज किया गया।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्न' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं।

यह सिस्टम अभी भी बना हुआ है

अगले 24 घंटों में बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद अगले दो दिनों में मौसम और साफ होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में तमिलनाडु तट की ओर बढ़ने की संभावना है। जिसके कारण अगले तीन दिनों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

प्रदेश का पारा एक से दो डिग्री गिरा

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अंबिकापुर में अधिकतम 23.6 डिग्री और न्यूनतम 3.7 डिग्री, बीजापुर में अधिकतम 29.2 और न्यूनतम 10.8 डिग्री, बिलासपुर में अधिकतम 27.8 डिग्री और न्यूनतम 11.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। दंतेवाड़ा में 28.9 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री, डुमराबहार में अधिकतम 26.9 डिग्री और न्यूनतम 6.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जगदलपुर का तापमान

दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम 8.9, जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री, कांकेर का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री और न्यूनतम 11.9 डिग्री, कोरिया का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री, लखनपुर का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम 6.6 डिग्री, महासमुंद का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री रहा।

राजनांदगांव का तापमान

पेंड्रा का अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री तथा न्यूनतम 5.8 डिग्री, रायपुर-लाभांडी का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री तथा न्यूनतम 7.0 डिग्री, रायपुर-लालपुर का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री तथा न्यूनतम 12.1 डिग्री, रायपुर-माना का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री तथा न्यूनतम 9.8 डिग्री तथा राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री तथा न्यूनतम 8.4 डिग्री रहा।

यह भी पढ़िए- इंदौर में डेढ़ करोड़ रुपए चोरी, नेपाली नौकर ने दिल्ली के फोन नंबर से टैक्सी बुक की और साथियों के साथ भाग गया

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet padişahbet matbet Deneme Bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu grandpashabet jojobet jojobet jojobet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş Marsbahis Marsbahis Marsbahis Giriş Jojobet Jojobet Jojobet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Casibom Casibom Giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Marsbahis Marsbahis Giriş Fixbet Fixbet Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Holiganbet Giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betcio betcio giriş nakitbahis nakitbahis giriş