- राहुल गांधी को सीहोर बुलाने की तैयारी, परमार दंपत्ति आत्महत्या मामले में ईडी के खिलाफ किया जाएगा आंदोलन

सीहोर जिले के आष्टा में मनोज परमार और उनकी पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के मामले को कांग्रेस मुद्दा बनाएगी। पार्टी इस मुद्दे पर सड़क से लेकर विधानसभा तक ईडी और भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है।

 कांग्रेस का आरोप है कि ईडी परमार को बेवजह परेशान कर रही है, क्योंकि मनोज के बच्चों ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। मनोज के घर पर ईडी के सहायक निदेशक (भोपाल) संजीत कुमार साहू ने छापा मारा।

मध्य प्रदेश कांग्रेस भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सीहोर बुलाने की तैयारी कर रही है, ताकि ईडी के खिलाफ देशभर में आंदोलन चलाया जा सके।

राहुल गांधी को लिखा- 'ईडी मुझे परेशान कर रही है, अब मेरे बच्चों की जिम्मेदारी आप पर है'

मध्य प्रदेश के सनावद (खरगोन) में 26 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को गुल्लक भेंट करने वाले बच्चों के पिता मनोज परमार और मां नेहा ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

सीहोर के आष्टा निवासी मनोज कांग्रेस नेता और कारोबारी थे। लोन के पैसों के दुरुपयोग के मामले में 5 दिसंबर को ईडी ने उनके घर और दफ्तर पर छापा मारा था। मौके पर छह पेज का टाइप किया हुआ सुसाइड नोट मिला था।

 इसमें मनोज ने लिखा है कि ईडी की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने ईडी पर प्रताड़ना के आरोप दोहराए थे। इस बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार सुबह परिजनों ने घर में मनोज और नेहा के लटकते शव देखे।

बच्चों को भाजपा में शामिल करवाने का दबाव

पुलिस ने वहां से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। यह राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता, गृहमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मीडिया संगठनों, कांग्रेस की राष्ट्रीय और प्रदेश इकाइयों को संबोधित करके लिखा गया है। इसमें मनोज ने ईडी पर उसे परेशान करने का आरोप लगाया है और लिखा है, 'ईडी के अधिकारी कह रहे थे कि अपने बच्चों को भाजपा में शामिल करवाओ, उनसे राहुल गांधी के खिलाफ वीडियो अपलोड करवाओ, तब बच जाओगे।'

यह भी पढ़िए- Raj Kapoor Wife: जबलपुर में थी राज कपूर की ससुराल, फिल्म तीसरी कसम के कई सीन यहीं हुए थे शूट

मनोज ने आगे लिखा है कि मैं कांग्रेस नेताओं खासकर राहुल गांधी से निवेदन करता हूं कि ईडी मुझे इसलिए परेशान कर रही है, क्योंकि मैं कांग्रेस का प्रचार कर रहा हूं, मैं आत्महत्या करने को मजबूर हूं। इन बच्चों की जिम्मेदारी अब आप पर है।

अगर आप देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों और विश्लेषणों से जुड़े रहना चाहते हैं, तो हमारे यूट्यूब चैनल और व्हाट्सएप  चैनल से जुड़ें। 'बेजोड़ रत्ना' आपके लिए सबसे सटीक और बेहतरीन समाचार प्रदान करता है। हमारे यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइब करें और व्हाट्सएप चैनल पर जुड़कर हर खबर सबसे पहले पाएं। लिंक नीचे दिए गए हैं।

ऋण लेने के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने का आरोप

मनोज परमार ने वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सर्विस सेंटर और रेडीमेड कपड़ों की फैक्ट्री लगाने के नाम पर बैंक से छह करोड़ रुपये से अधिक का ऋण लिया था। आरोप है कि मनोज ने छह महीने के अंदर 18 ऋण लिए। इसमें फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया। इस मामले की जांच सीबीआई ने भी की है। इस मामले में मनोज को भी गिरफ्तार किया गया था।

 सीबीआई की चार्जशीट पर ईडी ने दर्ज किया केस ईडी ने सीबीआई की ओर से

भोपाल की विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के आधार पर नया केस दर्ज किया था। इसमें पाया गया कि लोन के तौर पर लिए गए 6 करोड़ रुपए विभिन्न मालिकाना प्रतिष्ठानों और फर्मों में ट्रांसफर किए गए।

 इसके बाद इसे प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए कैश में निकाल लिया गया। इस घटना के बाद ईडी सीहोर और भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन के लिए पुलिस बल की मांग कर रही थी। ईडी को लगा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर सकती है।

परिजनों ने दबाव की बात कही

 मनोज परमार के तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी जिया (18), बेटा जतिन (16) और यश (13)। बड़े बेटे जतिन परमार ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने उन पर मानसिक दबाव बनाया था। इसी के चलते माता-पिता ने आत्महत्या कर ली। मनोज के भाई राजेश परमार ने भी यही आरोप दोहराए। सीहोर एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि अब परिजनों के बयान लिए जाएंगे।

कांग्रेस का आरोप- भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे थे

घटना के बाद आष्टा पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह सरकारी हत्या है। नौ साल पहले सीबीआई ने मामला दर्ज किया और अब ईडी आ गई है। मृतक के बच्चों ने बताया है कि ईडी के डिप्टी डायरेक्टर संजीत कुमार साहू ने उन्हें बार-बार प्रताड़ित किया। उन्होंने बताया कि हम पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़िए- म्यूचुअल फंड भी पूरी तरह जोखिम मुक्त नहीं हैं...लंबे समय के लिए करें निवेश, मिलेगा बेहतर रिटर्न

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक्स पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पोस्ट भेजकर ईडी डायरेक्टर से मामले की जांच करने की मांग की है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, 'ईडी द्वारा परमार को बिना वजह परेशान किया जा रहा था।' वहीं, राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने एक्स पर लिखा है, 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी गहन जांच होनी चाहिए।

भाजपा का पलटवार, जीतू पटवारी बच्चों को बहला-फुसलाकर झूठ फैला रहे हैं

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एक बच्चे के सहारे झूठ फैला रहे हैं। पहले उन्होंने बच्चे को बहलाया-फुसलाया, फिर उसे पढ़ाया-लिखाया और अंत में उससे झूठ बुलवाया। प्रदेश महासचिव एवं विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि शोकाकुल लोगों को अपनी झूठी एवं गंदी राजनीति में उलझाना कांग्रेस का दुष्चरित्र है। आत्महत्या या किसी की भी मृत्यु अत्यंत दुःखद है। यह पीड़ित परिवार पर वज्रपात के समान है और भारतीय जनता पार्टी इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार एवं बच्चों के साथ है। ऐसे में कांग्रेस बच्चों को गुमराह कर रही है, जो गलत है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet padişahbet matbet Deneme Bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu grandpashabet jojobet jojobet jojobet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş Marsbahis Marsbahis Marsbahis Giriş Jojobet Jojobet Jojobet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Casibom Casibom Giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Marsbahis Marsbahis Giriş Fixbet Fixbet Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Holiganbet Giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betcio betcio giriş nakitbahis nakitbahis giriş mumu模拟器下载