- आरोपी डॉक्टर दंपत्ति को बचाने में लगे रसूखदार


 -सीएमओ ने बनाई टीम, लेकिन महिला डॉक्टर का दबदबा कायम, हटाने के बाद उसी जिले में हो गई पदस्थापना


-कलेक्टर के एफआईआर करने के निर्देश के बाद पीडि़त परिवार को मैनैज करने की कोशिश


सिवनी, । जिले के लखनादौन सिविल अस्पताल में बुधवार को डिलीवरी के तीन घंटे बाद ही एक महिला की मौत हो जाने का मामला लगतार सुर्खियो में बनता जा रहा है। इस मामले को लेकर शहर और विभाग में फैली चर्चाओं पर नजर डाली जाए तो अब आरोपी महिला डॉक्टर सहित अन्य दोषियों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित सफेदपोश जुट गए हैं। वे अपने रसूख का प्रयोग कर मामले की लीपापोती करने के साथ ही इसे शातिपूर्ण ढंग से निपटाने में जुट गए हैं। उधर, आरोपी महिला डॉक्टर को जिले में ही पदस्थ कर दिया गया है।सूत्रों के अनुसार पूरे मामले में अपनी साख बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग खुलकर सामने आ गया है। इसके साथ ही सिवनी और जबलपुर के कई सफेदपोश राजनैतिक और अन्य रसूखदार भी महिला डॉक्टर बीथी जैन को बचाने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। सूत्रों की मानी जाए तो इस गंभीर मामले को शांतिपूर्ण ढंग से मैनैज किए जाने की कोशिशे की जा रही है।

महिला डॉक्टर का रसूख कायम


प्रसूता की मौत के इस गंभीर मामले में सिविल अस्पताल लखनादौन के ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉक्टर अशोक सहलाम और एसडीएम लखनादौन हिमांशु जैन ने मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की बात तो कही है, लेकिन इसके विपरीत विभाग ने हंगामे के बाद आरोपी महिला डॉक्टर बीथी जैन को सिविल अस्पताल से हटाकर इसी जिले के दूसरे अस्पताल में पदस्थ कर दिया है। चर्चा है की इससे यह साफ हो जाता है, कि महिला डॉक्टर बीथी जैन का रसूख कितना होगा। यह निर्णय भी ऐसे समय में लिया गया है, जब कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पीडि़त परिवार को मैनैज करने की कोशिश


सूत्रों की मानी जाए तो प्रकरण का पटाक्षेप करने के लिए कई रसूखदार मृतक महिला के परिवार वालों को मैनैज करने के लिए उन्हें 10 से 20 लाख रूपए देने का ऑफर कर रहे हैं। हालांकि परिवार वालों का कहना है, कि उन्हें इंसाफ चाहिए और वह डॉक्टर बीथी जैन के साथ ही अन्य दोषियों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं।

अधिकारी कह रहे जांच के बाद कार्यवाही होगी


मामले में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है, कि बाहर के डॉक्टर की निगरानी में टीम द्वारा महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर पीडित परिवार वालों द्वारा महिला डॉक्टर बीथी जैन द्वारा पैसे लिये जाने, इलाज में लापरवाही बरतने जैसे आरोपों की भी टीम द्वारा जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।

आरोपी डॉक्टर दंपत्ति भूमिगत


जानकारी के अनुसार आरोपी महिला डॉक्टर बीथी जैन जो की सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं के प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक अपने पति डॉक्टर संजय जैन के साथ मिलकर  प्रसूता का ऑपरेशन किया था। मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि संजय जैन ने किसकी अनुमति से शासकीय अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में जाकर मृतका प्रसूता का इलाज किया था। बताया जा रहा है, कि प्रसूता की मौत के मामले के तूल पकडऩे के बाद आरोपी डॉक्टर दंपत्ति अपना अस्पताल बंद कर फिलहाल भूमिगत हो गए हैं।

यह है मामला


लखनादौन विकासखंड के ग्राम जोबा की गर्भवती महिला विनीता राजपूत को प्रसव के लिये बुधवार को परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया लेकिन बाद में उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ घंटो बाद ही उसकी मौत गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर बीथी जैन पर इलाज में लापरवाही बरतने और पैस लेकर इलाज करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया था। परिजनों का आरोप था कि विनीता राजपूत के प्रसव में डॉक्टर ने लापरवाही बरती, जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई और लगभग 3 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। डिलीवरी के बाद भी डॉक्टर वीथी जैन ने विनीता से मिलने नहीं दिया था। ऐसे में परिजन इसे हत्या मान कर उनके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग कर रहे हैं।

 

ये भी जानिए...........

- सूर्य नमस्कार भारतीय संस्कारों की रीड की हड्डी अशोक जादौन

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş Enbet enbet giriş enbet güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş bahissenin bahissenin güncel giriş bahissenin giriş superbetin giriş superbetin giriş süperbetin nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş holiganbet güncel giriş betsat betsat betsat giriş betsat güncel giriş alobet alobet giriş meritking güncel giriş Vdcasino jasminbet jasminbet giriş klasbahis klasbahis giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş yakabet yakabet giriş yakabet güncel giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş dumanbet giriş dumanbet dumanbet güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritbet meritbet giriş meritbet güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis güncel giriş dumanbet dumanbet giriş dumanbet güncel giriş Holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş bahissenin bahissenin giriş bahissenin güncel giriş bayconticasino bayconticasino giriş bayconticasino güncel giriş imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş prizmabet prizmabet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş interbahis interbahis giriş interbahis güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş marsbahis jojobet