- नगर निगम के ठेकेदार ने खुद को गोली मारी


पेमेंट को लेकर थे परेशान अगले महीनें है बेटी की शादी

 
जबलपुर, । गोहलपुर थाना अतंर्गत बधैया मोहल्ला निवासी नगर निगम में ठेकेदारी करने वाले ५४ वर्षीय भगवान सिंह की लायसेंसी बंदूक की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। सुबह १० बजे के लगभग हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। भगवान िंसह ने गोली मारी या कोई हादसा हुआ। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। मौके से पुलिस ने सुसाईट नोट भी बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कह सकेंगे। मृतक के बेटे और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भगवान सिंह नगर निगम के साथ-साथ रेलवे में ठेकेदारी करते है। नगर निगम में करीब ७० लाख रुपए का पेमेंट बकाया था। 

 

जिसको लेकर वे परेशान चल रहे थे। शादी व बेटे का उपचार करने में कठिनाई महसूस कर रहे थे। बहरहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस का कहना है कि सदमे के कारण परिजन ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हैं। कुछ और भी कारण बताए जा रहे हैं। गोहलपुर टीआई राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि बधैया मोहल्ला शिवमंदिर के पास रहने वाले भगवान सिंह ठाकुर की दुनाली बंदूक से फायर कर खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई है। प्राथमिक जांच के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं, जिससे सुसाइड करने के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

जांच में जुटी गोहलपुर पुलिस.............


मृतक के साथी देवेंद्र ने बताया कि भगवान दास नगर निगम में सफाई ठेकेदार थे। विगत ७-८ महीनों से उनके ६० से ७० लाख के बिल एवं एफडी नगर निगम से न मिलने के कारण वे काफी परेशान चल रहे थे। 

१८ फरवरी को बेटी का विवाह..........


बताया जाता है कि १८ फरवरी को भगवान सिंह की बेटी का विवाह होना तय है। घर में शादी की तैयारी/खरीदी चल रही है। २ दिन पहले ही कार्ड छपकर घर पहुंचे हैं।

 

बेटे का इलाज कराने अहमदाबाद जाने की थी तैयारी..................


बेटा शिवा कुछ दिन से बीमार है। बेटे का उपचार कराने के लिए भगवान सिंह १४ जनवरी के बाद अहमदाबाद जाने की तैयारी कर रहे थे। आसपास रहने वालों लोगों ने बताया कि भगवान सिंह बहुत अच्छे व्यक्ति थे, उनका किसी से कभी कोई मनमुटाव नहीं था।
‘‘बधैया मोहल्ला निवासी ठेकेदार  भगवान सिंह की दुनाली बंदूक से गोली लगने के कारण मृत्यु हो गई। मौके से एक सुसाईड नोट भी बरामद किया गया है। सुसाईड नोट में क्या लिखा है इसको लेकर जांच होगी उसके बाद ही कुछ बता पायेंगे।’’ 
राजबहादुर सिंह बघेल, थाना प्रभारी गोहलपुर 

ये भी जानिए...........

- सीएम मोहन यादव का नया एक्शन प्लान!

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet padişahbet matbet Deneme Bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu grandpashabet jojobet jojobet jojobet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş Marsbahis Marsbahis Marsbahis Giriş Jojobet Jojobet Jojobet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Casibom Casibom Giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Marsbahis Marsbahis Giriş Fixbet Fixbet Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Holiganbet Giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betcio betcio giriş nakitbahis nakitbahis giriş mumu模拟器下载