- विकसित भारत संकल्प यात्रा:

  • - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रही सरकार की योजनाएं- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

  • - नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 75 एवं 59 में विकसित भारत संकल्प यात्रा में बड़ी संख्या में पहुंचे लाभार्थी


  • भोपाल। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग बुधवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 75 और 59 में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं। हर वर्ग के कल्याण और खुशहाली के उद्देश्य से योजनाओं का लाभ देने के लिये सरकार स्वयं जनता के द्वार पर पहुंच रही है। मंत्री सारंग ने विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आयोजित शिविर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों व आवेदन करने आये हितग्राहियों से संवाद भी किया।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश


  • मंत्री सारंग ने कहा कि देश में पूर्व की सरकारों में जनता को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। पहले जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाना पड़ता था। जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शी सरकार ने भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाया और शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया।मंत्री सारंग ने जनता को जागरूक करते हुए कहा कि योजनाओं का लाभ लेने के लिये पात्र हितग्राही संकल्प यात्रा के शिविरों में पहुंचकर जरूर आवेदन दें और योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

अमृत काल में विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा भारत


मंत्री सारंग ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। आजादी के अमृत काल में भारत विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि चहुंओर विकास के साथ प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली लाने के लिए संचालित योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वन हो रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा इस उद्देश्य को पूरा करने में सहायक होगी।

  •  
  • मंत्री सारंग ने हितग्राहियों से किया संवाद


  • नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 75 करोंद चौराहे एवं वार्ड 59 शाखा ग्राउंड अन्ना नगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। यहां लगाये गये शिविर में केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के स्टॉल लगाये गये थे। मंत्री सारंग ने शिविर में आवेदन करने आये पात्र हितग्राहियों से संवाद कर उनका अनुभव भी जाना। शिविर में पी.एम स्वनीधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, स्वच्छ भारत, पीएम विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्ट अप योजना, आयुष्मान भारत योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना समेत विभिन्न योजनाओं के लिये रहवासियों ने आवेदन किया।

ये भी जानिए...........

- मध्यप्रदेश सरकार का रिमोर्ट कंट्रोल केंद्र की मोदी सरकार के पास: जीतू पटवारी

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al meritking meritking giriş meritking güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler matbet matbet giriş matbet güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş jojobet superbetin matbet jojobet deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş Superbetin superbetin giriş superbetin güncel giriş süperbetin aresbet aresbet giriş perabet perabet giriş milanbahis milanbahis giriş milanbahis milanbahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş casibom casibom giriş