- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कटनी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित


विधानसभा परिणाम हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत, संकल्प और विश्वास का प्रतिफल


हर बूथ को कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं पार्टी कार्यकर्ता - विष्णुदत्त शर्मा


कटनी । भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश सहित तीन राज्यों में शानदार विजय को लेकर हमें किसी भी प्रकार की शंका नहीं थी। विधानसभा चुनाव का परिणाम कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम तथा जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर विश्वास, देश व प्रदेश का विकास, सैकड़ों योजनाओं का लाभ लेने वाली जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल था। पार्टी कार्यकर्ता अब लोकसभा चुनाव में प्रदेश का हर बूथ जीतकर हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

 

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि विगत ढाई वर्ष से हम और हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जो कार्य कर रहे थे, यह हमारे संगठन की ताकत थी जिसने इन परिणामों को लाकर तमाम राजनीतिक पंडितों की नकारात्मक कयासों पर विराम लगा दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की कुशल संगठनात्मक क्षमता हमारी इस जीत के स्तंभ हैं। शर्मा ने कहा कि जनता भाजपा पर विश्वास क्यों न करे जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ कटनी में एक लाख लोगों को घर मिले हों, मुफ्त चिकित्सा मिली हो, मुफ्त अनाज, लाडली बहनों का सशक्तिकरण और इस तरह न जाने कितनी योंजनाओं से गरीब तथा सामान्य वर्ग लाभान्वित हुआ हो।

हमें अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाने की चिंता करनी होगी


प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हम विजयी हैं लिहाजा विनम्र हैं। हमारी जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हमको जनता का ख्याल रखना होगा। अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभ दिलाना होगा। लोकसभा चुनाव में भी हम इसी तरह जनता से आर्शीवाद प्राप्त करेंगे। उन्होने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य 51 फीसदी वोट पाना था, और हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत से मध्यप्रदेश में हमने 49 फीसदी वोट हासिल किया। चुनाव में यह इतिहास बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन से संभव हुआ। इस बार मध्यप्रदेश में हमने 40 हजार बूथ जीते हैं। जो बूथ नहीं जीत सके हैं, उनको जीतना अब हमारा लक्ष्य है। अल्पसंख्यक समाज ने भी हमें वोट दिया। जिन्हें विपक्षी लोग गुमराह करते थे, यह सबके लिए समान योजनाओं की ताकत का परिणाम है।  

 

हर बूथ को जीतने जुट जाएं कार्यकर्ता


प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजनाओं से जनता को जो लाभ मिल रहा है उसका श्रेय भाजपा के जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं को मिलना चाहिए। अब हर बूथ कांग्रेस मुक्त करने के लिए जुट जाएं। अधिक से अधिक संख्या में लोगों अन्य दलों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को जोड़ें। श्री शर्मा ने विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता के मान और सम्मान की रक्षा सत्ता और संगठन दोनों को करनी होगी। इससे पूर्व जिला कार्यालय पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारीगणों, कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए लोकसभा में भी जिले की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत का संकल्प दिलाया।

ये भी जानिए.........

- आदिवासी बाहुल क्षेत्रों में आँगनवाड़ी खोलने के लिये प्राथमिक सर्वे करें- महिला बाल विकास मंत्री सुश्री भूरिया

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, पीतांबर टोपनानी, श्रीमती अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, विधायक प्रणय पांडे, धीरेन्द्र सिंह, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, रामचंद्र तिवारी, चमनलाल आनंद, श्रीमती ममता पटेल, राजेश चौधरी, सुनील उपाध्याय सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al 向日葵 bursa escort bayan bursa escort antalya escort antalya bayan escort antalya escort bayan escort antalya holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet güncel giriş holiganbet padişahbet matbet Deneme Bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu grandpashabet jojobet jojobet jojobet jojobet grandpashabet grandpashabet jojobet grandpashabet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler grandpashabet grandpashabet jojobet jojobet giriş Marsbahis Marsbahis Marsbahis Giriş Jojobet Jojobet Jojobet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Casibom Casibom Casibom Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Casibom Casibom Giriş Grandpashabet Grandpashabet Giriş Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Marsbahis Marsbahis Giriş Fixbet Fixbet Giriş Marsbahis Marsbahis Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş Grandpashabet Grandpashabet Grandpashabet Giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş Fixbet Fixbet Fixbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Holiganbet Giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet holiganbet Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler Holiganbet Holiganbet Giriş Holiganbet Holiganbet Giriş Deneme Bonusu Deneme Bonusu Veren Siteler kavbet kavbet giriş holiganbet holiganbet giriş betcio betcio giriş nakitbahis nakitbahis giriş