- गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहे मोदी - शर्मा


मोदी जी की गारंटी सभी के लिए, सब मिलकर इसे पूरा करें


कटनी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कभी यह नहीं कहा कि उनकी गारंटी सिर्फ उन लोगों के लिए है, जो भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं। उनकी गारंटी बिना किसी भेदभाव के, हर समाज, हर वर्ग और हर व्यक्ति के लिए है, सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी हमारे बीच आई है। जिन्हें इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, वो इनका लाभ लें और सब मिलकर मोदी जी की गारंटी को पूरा करें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुडवारा विधानसभा के पडुआ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। शर्मा ने इस कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ने एवं उपस्थित जनसमुदाय से संवाद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार भी जताया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कटनी जिले के झिंझरी स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में ‘पंख (प्प्) योजना (ड्रोन)’ का शुभारंभ किया। बाद में शर्मा ने कटनी जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।

गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से गांव-गांव पहुंच रहे मोदी जी


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा आज प्रधानमंत्री की गारंटी वाली गाड़ी पडुआ पंचायत में आई है। ऐसे लोगों को भी आज विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है, जिन्हें पहले नहीं जोड़ा गया था। हेल्थ की दृष्टि से उनका चेकअप भी हो रहा है। यह गाड़ी हर दिन दो ग्राम पंचायतों में पहुंचती है और इस गाड़ी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गांव-गांव पहुंच रहे हैं। चाहे गरीब कल्याण अन्न योजना हो, उज्जवला योजना हो, आयुष्मान भारत योजना हो, इस गारंटी वाली गाड़ी के माध्यम से लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

हर गरीब मां की तकलीफों को समझते हैं प्रधानमंत्री जी


प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार बनी, तो उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों की सरकार है। एक गरीब मां का बेटा जब प्रधानमंत्री बनता है, तो उसे पता होता है कि एक गरीब मां की तकलीफें क्या होती हैं? गांवों में किस तरह से गरीब माताएं धुएं और पसीने से जूझते हुए पूरे परिवार के लिए खाना बनाती हैं। आजादी के 75 वर्षों में अनेक सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने भी इन गरीब माताओं का दर्द नहीं समझा। उस समय गैस कनेक्शन मिलना बड़ी बात थी। विधायक और सांसद कनेक्शन के लिए कूपन देते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगर ये गैस कनेक्शन वीआईपी लोगों के लिए ही हैं, तो मेरे लिए मेरी गरीब माता-बहनें ही वीआईपी हैं। उन्होंने उज्जवला योजना लागू की और फ्री में गैस कनेक्शन देने का काम शुरू किया। शर्मा ने कहा कि जिले में 92 प्रतिशत परिवारों में गैस कनेक्शन मिल गया है। जिन्हें नहीं मिला है, वो इस शिविर में भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

 

प्रदेश के 3.62 करोड़ लोगों को मिल रहा 5 लाख तक मुफ्त इलाज


श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 सालों में से 55 सालों तक कांग्रेस ने राज किया। लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने कभी यह नहीं सोचा कि गांव का अगर कोई गरीब व्यक्ति बीमार हो जाए और डॉक्टर कहे कि ऑपरेशन पर 50 हजार रुपये का खर्च आएगा, तो वो व्यक्ति क्या करेगा? पैसे के अभाव में वह व्यक्ति बिना इलाज के ही रह जाता था। उनमें से कुछ लोग ठीक हो जाते थे और किसी का जीवन चला जाता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया कि देश में कोई गरीब पैसे न होने के कारण इलाज से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना लागू की, जो हर हितग्राही को साल में पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज का अधिकार देती है, यह मोदी की गारंटी है। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में ही 3.62 करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है। पडुआ पंचायत में भी 1387 लोगों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी सभी सांसदों से पूछते हैं कि आपके क्षेत्र में कितने लोगों को इस योजना का लाभ मिल रहा है? इसलिए जिन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके आयुष्मान कॉर्ड बनवाना है, उन्हें इस योजना से जोड़ना है और उनके जीवन को सुरक्षित बनाना है।

 

बहनों को लखपति दीदी बनाना प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य


प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली हमारी प्रदेश सरकार लाडली बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह दे रही है, वहीं हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि बहनों को लखपति दीदी बनाना है। इसलिए हम सभी को यह प्रयास करना है कि स्व. सहायता समूहों से अधिक से अधिक माता-बहनों को जोड़ा जाए। चाहे दीपावली हो या राखी, हमें इन स्वसहायता समूहों के उत्पादों को ही खरीदना है कि ताकि चीन सहित अन्य देशों से इन उत्पादों का आना बंद हो और हमारी बहनें आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दे सकें। शर्मा ने कहा कि स्वनिधि योजना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आसान ऋण का प्रावधान किया है। हमें पात्र लोगों को इन योजनाओं से जोड़कर उनका लाभ दिलाना है।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दीपक टंडन, कटनी विकास प्राधीकरण के अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, विधायक संदीप जायसवाल, प्रणय पाण्डे, शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामरतन पायल सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी के जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

ये भी जानिए.........

- भोपाल में होगा द्वितीय अन्तर्राष्ट्रीय रामायण अधिवेशन

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al meritking meritking giriş meritking güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş dumanbet giriş dumanbet dumanbet güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritbet meritbet giriş meritbet güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş Holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş bahissenin bahissenin giriş bahissenin güncel giriş bayconticasino bayconticasino giriş bayconticasino güncel giriş imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş prizmabet prizmabet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş interbahis interbahis giriş interbahis güncel giriş jojobet superbetin matbet jojobet marsbahis marsbahis güncel marsbahis güncel giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler bahsegel vaycasino vaycasino giriş perabet perabet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş Superbetin superbetin giriş superbetin güncel giriş süperbetin