- यूपी में बढ़ी ‎ठिठुरन, कंपकंपी के बीच वाराणसी में हुई बारिश


-अनेक स्थानों पर छाया घना कोहरा; मौसम विभाग ने जारी ‎किया अलर्ट


वाराणसी। यूपी में इन ‎दिनों ‎‎ठिठुरन बढ़ गई है। कई इलाकों में घने कोहरा छाये रहने से मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग ने सब दूर कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। झांसी और वाराणसी में हल्की बा‎‎रिश के साथ बूंदाबांदी भी हो रही है। अगले दो-तीन दिन तक यूपी के दक्षिणी हिस्सों में बा‎‎रिश के आसार हैं। यूपी में ठंड ने कंपकपी छुड़ा रखी है। जब‎कि घना कोहरा छाया होने से वाहन चलाने में चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

यूपी और उत्तराखंड में मौसम के बदलाव ने बढ़ाई ठंड, कई इलाकों में बारिश के  दिख रहे आसार - Change of weather increased cold in UP and Uttarakhand,  there are chances of

वहीं, वाराणसी में बुधवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली। वाराणसी के रामनगर, बाबतपुर क्षेत्र और राजातालाब समेत कई इलाकों में गरज बरस के साथ बारिश हुई। बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इधर प्रयागराज और आसपास के जिलों में भोर से बारिश हो रही है। अत्यधिक बारिश होने के कारण आज से शुरू होने वाली मेयर कप वॉलीबाल प्रतियोगिता अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दी गई है। उधर, कानपुर में दिन में बर्फीली हवाओं का कहर और रात में शीत लहर से ठंडक लगातार बढ़ती जा रही है। यूपी में मंगलवार को दिन का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 14.4 डिग्री सेल्सियस पर आया गया। जबकि रात का पारा 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार अभी दो तीन दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा।

 

यूपी और उत्तराखंड में मौसम के बदलाव ने बढ़ाई ठंड, कई इलाकों में बारिश के  दिख रहे आसार - Change of weather increased cold in UP and Uttarakhand,  there are chances of

इस बीच रात के समय भी तापमान और नीचे जाने की संभावना है। डॉ. पांडेय ने बताया कि शीतलहर का प्रकोप महानगर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी बढ़ेगा। पूरा उत्तर भारत बर्फीली हवाओं की चपेट में आ गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कानपुर मंडल सहित बिहार और झारखंड तक घने कोहरे का असर रहेगा। जनवरी की शुरुआत के दौरान हिमालय से आने वाली हवाएं बर्फ से लदे पहाड़ों से उतरती हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आती है। कोहरे की वजह से हाईवे पर दृश्यता कम रहने पर वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है। 

ये भी जानिए..........

यूपी और उत्तराखंड में मौसम के बदलाव ने बढ़ाई ठंड, कई इलाकों में बारिश के  दिख रहे आसार - Change of weather increased cold in UP and Uttarakhand,  there are chances of

- राम लला की प्राण प्रतिष्ठा और 2024 के चुनाव दोनों ही शुभ होंगे : सत्येंद्र दास

मौसम ‎विभाग ने बताया कि 10 जनवरी तक शीत लहर का प्रकोप जारी रह सकता है। इस बीच हवा में अधिकतम नमी 97 और न्यूनतम तीन प्रतिशत बढ़कर 82 प्रतिशत रही। उत्तर प्रदेश में गलन और कोहरा बरकरार है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर बुंदेलखंड व विंध्य क्षेत्र में दिखने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक झांसी में मंगलवार को बूंदाबांदी हुई। अगले दो-तीन दिन तक प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बारिश-बूंदाबांदी के आसार हैं। इन सबके बीच मंगलवार को आगरा, इटावा, झांसी, बरेली, शाहजहांपुर, बस्ती, हरदोई, कानपुर में कोल्ड डे कंडीशन रहीं। जबकि बनारस, प्रयागराज में अत्यधिक घना कोहरा रहा, यहां दृश्यता शून्य रही। गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, झांसी व आसपास के इलाकों में कोल्ड डे की ‎‎स्थि‎ति रही।
यूपी और उत्तराखंड में मौसम के बदलाव ने बढ़ाई ठंड, कई इलाकों में बारिश के  दिख रहे आसार - Change of weather increased cold in UP and Uttarakhand,  there are chances of

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al meritking meritking giriş meritking güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler matbet matbet giriş matbet güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş perabet perabet giriş perabet güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş jojobet superbetin matbet jojobet deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş Superbetin superbetin giriş superbetin güncel giriş süperbetin aresbet aresbet giriş perabet perabet giriş milanbahis milanbahis giriş milanbahis milanbahis giriş holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş casibom casibom giriş