- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 10 सितंबर को गयाजी आएंगे और पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान करेंगे

बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने गया आगमन की खबर अपने फेसबुक पेज पर दी है. बताया गया कि वे 10 सितंबर से 16 सितंबर तक गया में रहेंगे.

गया में 6 सितंबर से पितृ पक्ष मेला शुरू हो गया है. पितृ पक्ष मेला के बीच बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गया आ रहे हैं। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के गयाजी तीर्थ पुरोहित गजाधर लाल कतरियार ने सोमवार को बताया कि उनके आगमन की सूचना उन्हें मिल गयी है.

शिष्यों के साथ त्रिपिंडी श्राद्ध और पिंडदान करेंगे

पितृ पक्ष मेले के दौरान वे अपने शिष्यों के साथ गया आकर त्रिपिंडी श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण करेंगे और एकादश भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज भी गया आकर अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण किये थे. वर्षों पुराने बही-खाते में उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं.

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पुजारी होने के कारण पंडा गजाधर लाल कटरियार का ओडिशा भवन एक बार फिर चर्चा में है। बताया कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर गढ़ा के निवासी हैं और मैं उनका गया पाल पुजारी हूँ।

वहीं, बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी अपने फेसबुक पेज पर गया आने की खबर दी है, जिसमें उन्होंने बताया कि 10 सितंबर से 16 सितंबर तक वे गयाजी में रहेंगे। वे अपने शिष्यों और भक्तों को एकादश भागवत कथा सुनाएँगे और पिंडदान संपन्न कराएँगे। हालाँकि, इस बार दिव्य दरबार का आयोजन नहीं होगा।

बागेश्वर धाम सरकार गया में किस स्थान पर एकादश कथा का आयोजन कराएँगे और अपने शिष्यों से पितरों का पिंडदान करवाएँगे, यह अभी तय नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे बोधगया के एक निजी रिसॉर्ट में रुकेंगे और वहीं श्राद्ध कर्म संपन्न कराएँगे। वर्ष 2024 में भी उन्होंने अपने शिष्यों के साथ इसी स्थान पर कथा सुनाई थी।

15 दिवसीय पितृ पक्ष का विशेष महत्व
गयाजी में वर्ष में कभी भी पिंडदान किया जा सकता है, लेकिन 15 दिवसीय पितृ पक्ष पर्व के दौरान या किसी भी माह के कृष्ण पक्ष की अंतिम, पंचमी, तृतीया या एकादशी तिथि को पिंडदान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। पितृ पक्ष मेले के दौरान देश-दुनिया के विभिन्न स्थानों से लाखों श्रद्धालु पिंडदान के लिए गयाजी पहुँचते हैं।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag