- लाल किले से 1 करोड़ रुपये का सोने-हीरे जड़ित कलश किसने चुराया? आरोपी गिरफ्तार, पहचान उजागर

लाल किले से 1 करोड़ रुपये का सोने-हीरे जड़ित कलश किसने चुराया? आरोपी गिरफ्तार, पहचान उजागर

दिल्ली के लाल किला परिसर से जैन समुदाय के एक कार्यक्रम के दौरान एक करोड़ रुपये मूल्य का सोने-हीरे जड़ित कलश चोरी हो गया। अब पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रविवार को राष्ट्रीय राजधानी से एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। दिल्ली के प्रसिद्ध लाल किला परिसर से एक जैन धार्मिक समारोह के दौरान लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का कलश चोरी हो गया। यह कलश सोने और हीरे जड़ित था। जानकारी के अनुसार, यह चोरी की घटना 3 सितंबर को एक प्रार्थना समारोह के दौरान हुई। इस कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए थे। अब दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मामले की जाँच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी की पहचान उजागर

15 अगस्त को लाल किले के सामने पार्क से चोरी हुए एक करोड़ रुपये मूल्य के कलश के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध शाखा ने कलश चोरी के आरोप में उत्तर प्रदेश के हापुड़ से भूषण वर्मा नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

बड़ी योजना के साथ दिया गया था अपराध
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी जैन समुदाय से नहीं है, लेकिन सीसीटीवी में दिख रहा है कि उसने जिस तरह धोती और चुन्नी पहनी थी, जैन समुदाय के लोग भी अपने अनुष्ठानों और पूजा-पाठ के दौरान उसी तरह पहनते हैं। जानकारी के अनुसार, इस अपराध को बड़ी योजना के साथ अंजाम दिया गया था।

1 नहीं, 3 कलश चोरी?
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एक नहीं, बल्कि 3 कलश चोरी हुए थे। यह जानकारी आरोपी ने पूछताछ के दौरान दी है। अब पुलिस इस बात की जाँच कर रही है कि क्या वाकई तीन कलश चोरी हुए थे? पुलिस ने एक कलश भी बरामद कर लिया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

कलश का क्या है महत्व?
जानकारी के अनुसार, चोरी हुए कलश में 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरे, माणिक और पन्ना जड़े हैं। जैन समुदाय के लिए इस कलश का बहुत धार्मिक महत्व है। आयोजकों का कहना है कि इस कलश का भौतिक मूल्य के अलावा धार्मिक महत्व भी है। इस चोरी से समुदाय में भारी आक्रोश है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag