- मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी को नोटिस जारी, चुनाव आयोग ने कहा- 16 अगस्त तक रखें अपना पक्ष

यह नोटिस दो वोटर कार्ड रखने के मामले में भेजा गया है। बुधवार को ही तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह मुद्दा उठाया था।

मुजफ्फरपुर नगर निगम की मेयर निर्मला देवी को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। यह नोटिस दो वोटर कार्ड रखने के मामले में भेजा गया है। पक्ष रखने के लिए 16 अगस्त तक का समय दिया गया है। यह नोटिस मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा आज (बुधवार, 13 अगस्त, 2025) जारी किया गया है।

आयोग की ओर से जारी नोटिस में लिखा है, "यह पता चला है कि विशेष गहन पुनरीक्षण, 2025 के दौरान प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में आपका नाम बूथ संख्या 153 क्रम संख्या- 664 EPIC संख्या- REM1251917 और बूथ संख्या- 257 क्रम संख्या- 618 EPIC संख्या- GSB1835164 पर अंकित है। इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण से पहले भी दोनों जगहों पर आपका नाम अंकित पाया गया है। अतः कृपया उपरोक्त विषय के संबंध में अपना पक्ष 16.08.2025, शाम 5 बजे तक अवश्य दें ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके।" तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उठाया था मामला आपको बता दें कि आज (बुधवार) ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह मामला उठाया था। उन्होंने मेयर निर्मला देवी के दो EPIC संख्या REM1251917 और GSB183516 दिखाए थे। उन्होंने यह भी कहा कि निर्मला देवी ही नहीं, उनके दो देवर भी हैं। दोनों देवरों के पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र हैं।

दो मतदाता पहचान पत्रों को लेकर सियासत तेज़
गौरतलब है कि निर्मला देवी ही नहीं, कई और लोगों के नाम सामने आए हैं जिनके पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र हैं। इस मामले में खुद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के नाम पर भी दो मतदाता पहचान पत्र पाए गए। इस तरह, अलग-अलग मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बिहार चुनाव से पहले राजद इसे मुद्दा बना रहा है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag