- एम पी में नौतपा के आठवें दिन भोपाल व कई जिलों में हुई बारिश

भोपाल। एम पी में नौतपा के आठवें दिन। राजधानी भोपाल व रायसेन, ग्वालियर, शिवपुरी, खंडवा, सीहोर और खजुराहो सहित कई जिलों में बारिश हुई। शनिवार को निवाड़ी का अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं छतरपुर में 46.3, सिंगरौली में 46.2, सतना में 46.01, ग्वालियर में 45.6, सीधी में 45.6, खजुराहो में 45.4, रीवा में 45.02, शहडोल में 45.01 और नौगांव में 45 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। इन सभी जिलों में लू का असर भी दिखा। वहीं दमोह में 45.5, कटनी में 44.3, शिवपुरी में 44.2, टीकमगढ़ में 44.2, जबलपुर में 44, गुना में 44, मंडला में 43.8, उमरिया में 43.7, भोपाल में 42.5, इंदौर में 40.6, उज्जैन में 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश के 2 स्थानों को छोड़कर बाकी सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं कुछ जिलों में गर्म रात रहने की भी चेतावनी जारी की है। लू चलने वाले जिलों में भिंड, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, ग्वालियर, छतरपुर, शिवपुरी, दतिया में लू चलने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा अनूपपुर, शहडोल, पन्ना, सीधी, उमरिया, दमोह, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। सीधी, उमरिया, दमोह, टीकमगढ़ में गर्म रात रहने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मौसम विशेषज्ञ पीके साहा के अनुसार छतरपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, डिंडोरी, सागर, मुरैना, निवाड़ी जिलों में बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। इसके अलावा विदिशा, रायसेन, श्योपुर कला, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, सतना, मैहर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al bursa escort bayan bursa escort konya escort izmit escort bursa escort eskişehir escort grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet güncel giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet güncel giriş jojobet jojobet güncel giriş jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet giriş jojobet giriş jojobet giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet jojobet jojobet jojobet jojobet matbet holiganbet grandpashabet jojobet jojobet giriş marsbahis casibom grandpashabet holiganbet holiganbet casibom perabet perabet giriş jojobet jojobet giriş perabet perabet giriş