- नवागत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने पदभार ग्रहण किया

श्योपुर । नवागत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड द्वारा आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया गया, इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम श्योपुर मनोज गढवाल, कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किये गये आदेश के तहत वर्ष 2014 बैच के आईएएस ऑफिसर लोकेश कुमार को श्योपुर कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। उक्त आदेश के क्रम में गत रात्रि को श्योपुर पहुंचकर नवागत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने आज सुबह 10.15 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचने पर अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी द्वारा उनकी आगवानी करते हुए बुके भेंट कर स्वागत किया गया। भारतीय प्रशासनीक सेवा के अधिकारी लोकेश कुमार जांगिड सीहोर में सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ रहें, इसके उपरांत श्योपुर जिले के विजयपुर अनुभाग क्षेत्र में एसडीएम के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की। वे शहडोल जिला मुख्यालय पर भी एसडीएम रहें। अपर कलेक्टर गुना एवं बडवानी के साथ सीईओ जिला पंचायत हरदा के पद पर रहें, जांगिड राज्य शिक्षा मिशन तथा पर्यावरण विभाग में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। -वंदेमातरम के साथ कार्यालयो में हुई कामकाज की शुरूआत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड के नेतृत्व में माह मार्च 2024 के प्रथम कार्य दिवस पर कार्यालय प्रारंभ होने के तत्काल पूर्व संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन स्थित कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारियों ने राष्ट्रीयगीत वंदेमातरम का गायन कलेक्ट्रेट परिसर श्योपुर में किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने राष्ट्रीयगीत वंदे मातरम का गायन किया। इसके उपरांत शासकीय कार्यालयों में काम-काज की शुरूआत हुई। -आमजन के प्रति संवेदनशील रहें कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित परिचयात्मक बैठक में अधिकारियों से रूबरू होते हुए कहा कि पूर्ण दक्षता के साथ ईमानदारी से कार्य करें, आमजन के प्रति संवेदनशील रहें। लोगों के साथ हमारे कार्य व्यवहार में संवेदनशीलता झलकनी चाहिए, इससे आमलोगो के बीच शासन, प्रशासन की बेहतर छवि निर्मित होती है। सकारात्मक कार्यशैली के साथ योजनाओं में लाभ देने कार्य किया जायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, डीएफओ कूनो आर थिरूकुराल, डीएफओ सामान्य सीएस चौहान, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एडिशनल एसपी सतेन्द्र सिंह तोमर, एसडीएम श्योपुर मनोज गढवाल, कराहल उदयवीर सिंह सिकरवार, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन, वायएस तोमर, अभिषेक मिश्रा सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि श्योपुर जिला एक अच्छा जिला है, यहां तीनो विकासखण्ड की अलग-अलग विविधता और विशेषता है। जनसंख्या में भले ही यह छोटा जिला है, लेकिन इसका भौगोलिक क्षेत्र काफी बडा है, विभिन्न संस्कृतियों एवं विविध परम्पराओं, भाषा, बोली और पहनावे की विविधता इसे विशेष बनाती है। इस जिले के विकास के लिए सभी टीम भावना के साथ कार्य करेंगे, ऐसी उनकी अपेक्षा है। उन्होने कहा कि हमें सिविल सेवा के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। अपने अधिकारो से हम लोगों को सेवा प्रदान करें, यही शासन की मंशा भी है और एक सिविल सेवक का कर्तव्य भी। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड ने कहा कि अगले 15 दिन में सभी विभागीय अधिकारी आगामी एक वर्ष के किये जाने वाले कार्यो की रूपरेखा बनाकर प्रस्तुत करेंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागो में संचालित योजनाओं अंतर्गत आगामी एक वर्ष में किये जाने वाले कार्यो की जानकारी प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही वर्षभर में किये जाने वाले ऐसे दो विशेष कार्यो की जानकारी भी देगे जो विशेष उल्लेखनीय हो अर्थात विभागीय योजनाओं के अतिरिक्त ऐसे कार्य जो नवाचार श्रेणी के है। इसी आधार पर सभी अफसरो की सीआर लिखी जायेगी।

Comments About This News :

खबरें और भी हैं...!

वीडियो

देश

इंफ़ोग्राफ़िक

दुनिया

Tag

hacklink satın al deneme bonusu deneme bonusu veren siteler holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş Enbet enbet giriş enbet güncel giriş perabet perabet perabet giriş deneme bonusu deneme bonusu veren siteler deneme bonusu deneme bonusu veren siteler meritking meritking giriş meritking güncel giriş bahissenin bahissenin güncel giriş bahissenin giriş superbetin giriş superbetin giriş süperbetin nakitbahis nakitbahis giriş enbet enbet giriş holiganbet holiganbet giriş perabet perabet giriş matbet vaycasino marsbahis marsbahis güncel giriş marsbahis giriş casibom casibom giriş holiganbet güncel giriş betsat betsat betsat giriş betsat güncel giriş alobet alobet giriş meritking güncel giriş Vdcasino jasminbet jasminbet giriş klasbahis klasbahis giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş matbet matbet giriş matbet güncel giriş yakabet yakabet giriş yakabet güncel giriş betsmove betsmove giriş betsmove güncel giriş betsat betsat giriş betsat güncel giriş safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş dumanbet giriş dumanbet dumanbet güncel giriş vaycasino vaycasino giriş vaycasino güncel giriş marsbahis marsbahis marsbahis giriş marsbahis güncel giriş kingroyal kingroyal giriş kingroyal güncel giriş meritking meritking giriş meritking güncel giriş meritbet meritbet giriş meritbet güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis güncel giriş dumanbet dumanbet giriş dumanbet güncel giriş Holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş bahissenin bahissenin giriş bahissenin güncel giriş jojobet jojobet bayconticasino bayconticasino giriş bayconticasino güncel giriş imajbet imajbet giriş imajbet güncel giriş prizmabet prizmabet giriş pashagaming pashagaming giriş pashagaming güncel giriş interbahis interbahis giriş interbahis güncel giriş nakitbahis nakitbahis giriş nakitbahis nakitbahis giriş